पुलिस ने सात शराबी को भेजा जेल
दरभंगा, मई 13 -- विजय राय,बेनीपुर। बहेड़ा पुलिस विभिन्न जगहों से गिरफ्तार सात लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बहेड़ा, मझौड़ा पट्टीटोल एवं जौघट्टा से शराब की नशे में रामकरण सहनी, जामुन सहनी, अमोल कुमार, विजय सहनी, अमरजीत सहनी, महाराज सहनी, दीपक सहनी को 11 मई को गिरफ्तार किया गया तथा 12 मई को सभी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दी गई है। एसएचओ पंकज कुमार ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने सात शराबी को भेजा जेल यह भी पढ़ें- रामपुर रेलवे कॉलोनी से फिर पियक्कड़ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.