पूर्णिया, अप्रैल 23 -- केनगर, एक संवाददाता।केनगर तथा चम्पानगर थाना पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। मेडिकल जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया। केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी ने बताया कि थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान तीन शराबियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बनमनखी थाना क्षेत्र के मोहनिया चकला गांव निवासी शिव शंकर धरकार, मुकेश धरकार तथा अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के सिबरबनी गांव निवासी अमोद धरकार शामिल हैं। वहीं चम्पानगर थानाध्यक्ष अनुपम राज ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में हंगामा करते आठ नशेड़ी धराए इनमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.