पुलिस ने सात घंटे में किया हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लोहरदगा, जुलाई 8 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के ओयना टोंगरी स्थित बंद पत्थर खदान से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले का पुलिस ने सात घंटे के भीतर खुलासा कर लिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शव के शेष हिस्से, हत्या में प्रयुक्त हेक्सा ब्लेड और शव ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद की है।
जांच का प्रारंभपुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि ओयना टोंगरी की बंद पत्थर खदान के पानी में एक बोरे में शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। जिसमें सिर और दोनों पैर धड़ से अलग थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पहचान के लिए फोटो मीडिया और स्थानीय समाचार माध्यमों को उपलब्ध कराया गया। बाद में शव की पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.