पुलिस ने साइबर फ्राड के 98 हजार रुपये कराए वापस
आजमगढ़, जून 5 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली की साइबर सेल ने साइबर फ्राड की शिकार महिला के खाते में 98 हजार रुपये वापस कराए हैं। शेखपुरा निवासी सुनैना यादव पत्नी प्रदीप यादव उर्फ गामा यादव के बैंक खाते से बिना किसी जानकारी के 98,001 की धनराशि कट गई थी। संदेश प्राप्त होने पर पीड़िता ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रुपये होल्ड करा दिए। विधिक कार्रवाई कर पीड़िता के खाता में रुपये वापस कराए। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के दो पीड़ितों को मिली राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.