आजमगढ़, मार्च 17 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी प्रशांत यादव पुत्र बगेदन यादव सोशल मीडिय पर ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सेवा की तलाश कर रहा था। पीड़ित का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रदर्शित एक फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के झांसे में आकर उसने 17 दिसंबर को उसके खाता में 9 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया था। भुगतान के बाद उक्त मोबाइल नंबर बंद हो गया तो उसे धोखाधड़ी का आभास हुआ। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत पर रौनापार थाना के साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 45 सौ रुपये की धनराशि को जालसाज के खाते में होल्ड करा दिया। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उक्त धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...