आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी प्रशांत यादव पुत्र बगेदन यादव सोशल मीडिया पर ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सेवा की तलाश कर रहा था। सोशल मीडिया पर प्रदर्शित एक फर्जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के झांसे में आकर उसने 17 दिसंबर को उसके खाते में 9 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। भुगतान के बाद कंपनी का मोबाइल नंबर बंद हो गया। धोखाधड़ी का आभास होने पर उसने साइबर हेल्प लाइन 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई। जिस पर रौनापार थाना की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 45 सौ रुपये खाते में होल्ड करा दिए। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...