पुलिस ने साइबर फ्राड के 20 हजार कराए वापस
आजमगढ़, अप्रैल 23 -- आजमगढ़। निजामाबाद थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। मिट्ठनपुर हादी गांव निवासी विजय कुमार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से दिसंबर 2025 में भूलवश 20 हजार रुपये आईसीआई बैंक के एक खाते में ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने संबंधित व्यक्ति से धनराशि वापस मांगी तो उसने देने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़ित ने 1930 नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने रुपये होल्ड कराए थे। विधिक कार्रवाई पूरी कर रुपये खाते में वापस कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.