आजमगढ़, फरवरी 14 -- आजमगढ़। रौनापार थाना की पुलिस ने साइबर फ्राड के 18582 रुपये वापस कराए हैं। बनियापार गांव निवासी राजेंद्र यादव को बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने झांसा दिया था। प्रोसेसिंग फीस के रूप में 18800 रुपये 10 माह पूर्व अपने खाते ट्रांसफर करा लिए थे। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर थाना की टीम मामले की जांच कर रही थी। आईडीबीआई बैंक खाते में 18582 रुपये होल्ड कराए थे। विधिक कार्रवाई कर पीड़ित के बैंक खाते में रुपये वापस कराए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.