पुलिस ने साइबर ठगी के 95 हजार वापस कराए
महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाने की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को राहत दिलाते हुए साइबर फ्रॉड की पूरी रकम वापस करा दी है। पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के चलते पीड़ित के खाते में कुल 95,481.21 रुपये वापस हो गए हैं।थाना चौक क्षेत्र के चैनपुर निवासी चित्रांगद चौरसिया के साथ 2 मई को 95,481.21 रुपये की साइबर ठगी हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में एक शिकायत वापस ले ली गई, जबकि दूसरी शिकायत पर साइबर टीम ने कार्रवाई जारी रखी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता चौक के नेतृत्व में साइबर टीम ने लगातार तकनीकी प्रयास किए। यह भी पढ़ें- साइबर सेल ने ठगी के 20 हजार रुपये कराये वापस टीम द्वारा पहले 9 मई को 30 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.