सीतामढ़ी, मई 31 -- शिवहर। पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर साइबर क्राइम शाखा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार हुए मुकेश कुमार को उनकी 81,756.29 रुपये की पूरी रकम वापस दिला दी। एसपी ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में राशि वापसी से संबंधित डमी चेक उपलब्धकराया। मालूम हो कि मुकेश कुमार के साथ ऑनलाइन ठगी होने की शिकायत मिलते ही साइबर टीम ने त्वरित तकनीकी अनुसंधान शुरू किया और संबंधित बैंकों व पेमेंट गेटवे से लगातार समन्वय बनाकर ठगी गई राशि को फ्रीज करवाया। जांच के बाद पूरी रकम सफलतापूर्वक रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी गई। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि किसी भ...