महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिन्दुरिया थाने की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक युवक के 11 हजार रुपये वापस दिलाई है। ग्राम मुजहना बुजुर्ग निवासी अमित कुमार कन्नौजिया ने 17 मार्च को यूपीआई के माध्यम से 11 हजार रुपये की ठगी होने की सूचना दी थी।सूचना मिलते ही साइबर टीम ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में साइबर ठगी के इस मामले में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार चौधरी ने टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को पूरी धनराशि रिकवर कर पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.