पिथौरागढ़, मार्च 22 -- पिथौरागढ़। डीडीहाट पुलिस ने दुनकोट, बोरगांव व कूटा में जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान पुलिस ने लोगों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध को लेकर जागरूक किया। साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणाम, यातायात नियमों व महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...