पुलिस ने साइबर अपराधों को लेकर किया जागरूक
काशीपुर, सितम्बर 2 -- काशीपुर, संवाददाता। पुलिस ने लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए म्यूल खातों के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। बुधवार को एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली आईटीआई में म्यूल खातों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने चिन्हित व्यक्तियों को जागरूक कर उनकी काउंसलिंग की और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई। पुलिस ने साइबर ठगी में बैंक खातों, यूपीआई आईडी और सिम कार्ड का इस्तेमाल न होने देने को लेकर लोगों को चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि पैसों के लालच में आकर किसी अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी या ओटीपी साझा न करें। साइबर अपराध और अवैध वित्तीय लेन-देन पर पुलिस की नजर है। पुलिस टीम साइबर ठगों द्वारा आम लोगों के बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.