हजारीबाग, मार्च 16 -- चरही, प्रतिनिधिथाना क्षेत्र के चरही घाटों मोड़ के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे के बाद, रविवार को चरही थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल के नेतृत्व में चरही पुलिस ने सर्विस रोड पर लगे ठेले, सब्जी बेचने वाले, एवं बड़े वाहनों के अनियमित पार्किंग को लेकर हटाने का अभियान चलाया। थाना प्रभारी ने सभी को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि सभी लोग सर्विस रोड को पूर्णतः खाली छोड़ दे। उसमें किसी तरह का कोई दुकान, ठेले या गाड़ी पार्किंग ना लगाएं। जिससे कि दुर्घटना होने की संभावना बनी रहे। मौके पर चुरचू प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, जिला परिषद् सदस्य बासुदेव करमाली, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, लालचंद महतो, अजीत सिंह, भुनेश्वर ठाकुर, किशुन महतो सहित प्रखंड के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।चरही पी1 सर्विस रोड पर अतिक्रमण हटाते चरही पुलिस।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.