पुलिस ने सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी को भेजा जेल
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- बीसलपुर। पकड़िया मंगली में विवाहिता के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पति द्वारा प्रताड़ित करने के दर्ज मुकदमे के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीसलपुर के गांव पकड़िया मंगली निवासी अरविंद कुमार भारती सरकारी अस्पताल में तैनात है। तीन दिन पूर्व उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता गांव रूरिया निवासी भगवानदास ने उसकी पुत्री को प्रताड़ित किए जाने, आए दिन मारपीट करने, आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतका के पति अरविंद कुमार भारती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.