चम्पावत, मार्च 6 -- चम्पावत में पुलिस ने ऑपरेशन क्रैक डाउन के तहत सत्यापन अभियान चलाया गया। चल्थी चौकी और थाना टनकपुर पुलिस टीम ने बाहरी राज्यों से आए व्यक्तियों, किरायेदारों, मजदूरों तथा दुकानदारों का गहनता से सत्यापन किया। बिना सत्यापन के रह रहे लोगों को तत्काल सत्यापन कराने के निर्देश दिए। एसपी रेखा यादव ने बताया कि चम्पावत पुलिस की ओर से जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.