पुलिस ने सडक पर उत्पात मचाने वाले को किया गिरफ्तार
देहरादून, फरवरी 19 -- विकासनगर। सहसपुर पुलिस ने रामपुर सड़क पर सरेआम उत्पाद मचाने वाले व्यक्ति को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर में एक व्यक्ति किसी बात को लेकर लडाई झगडा कर रहा है। जो काफी समझाने बुझाने पर भी नही मान रहा था। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस के साथ ही अभद्रता करने लगा और पुलिस से लड़ने लगा। जिसके बाद शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने विशाल पुत्र अनिल निवासी कालागढ़ वर्कचार्ज कॉलोनी पौड़ी, हाल निवासी चोई बस्ती सहसपुर को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.