बरेली, मई 11 -- मीरगंज, संवाददाता।पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर 101 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों तस्कर सगे भाई हैं। दोनों स्मैक खरीद कर ट्रक चालकों को बेंचते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। चौकी प्रभारी पंकज कुमार एवं उप निरीक्षक नीतू ने रविवार को अंडरपास में छापा मारकर फैजान एवं आजम निवासी कस्बा मीरगंज को गिरफ्तार किया। फैजान से 49 ग्राम एवं आजम से 52 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की। एसओ संजय तोमर ने बताया कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं।एसओ ने बताया कि आजम अपने भाई फैजान के साथ ट्रक चालकों से स्मैक खरीद कर अधिक दामों में बेंचता और अपने शौक पूरे करते हैं। यह भी पढ़ें- दुबईया माडन गांव से 6.608 ग्राम गांजा व 1.99 लाख नकदी जब्त, आरोपी फरार दोनों स्मैक बेंचने जा रहे थे कि रास्ते में उनको पुलिस ने पक...