हापुड़, फरवरी 6 -- अति संवेदनशील गांव में रूट मार्च कर पुलिस ने अनर्गल अफवाह उड़ाकर किसी भी रूप में माहौल बिगड़ने का प्रयास करने वालों को चेताते हुए आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द मजबूत रखने का संकल्प दिलाया। बहादुरगढ़ क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव लोहारी में शुक्रवार की देर शाम को पुलिस ने सीओ स्तुति सिंह के नेतृत्व में प्रमुख रास्तों पर रूट मार्च किया। इस दौरान लोगों से अमन चैन बनाए रखने के साथ ही किसी भी रूप में अनर्गल अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले शरारती तत्वों की करतूत से पूरी तरह सावधान रहने का आह्वान किया गया। इंस्पेक्टर धीरज मलिक ने लोगों से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को पूरी तरह मजबूत रखने का आहवन किया। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप में गांव की अमन शांति से खिलवाड़ करने वाले पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.