बिजनौर, फरवरी 26 -- थाना कोतवाली नगर की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बैराज मार्ग पर मांस से लदी एक पिकअप गाड़ी चेक की। मांस का नमूना लेने के साथ ही अस्वस्थकर तरीके से भंडारित करीब सात कुंतल मीट नष्ट करा दिया गया। इसक कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जाती है। सहायक आयुक्त खाद्य नादिर अली के अनुसार बुधवार को पुलिस ने मेरठ से आ रही एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस की सूचना पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजीव सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार आदि ने पहुंचकर पाया, कि मेरठ से आ रही गाड़ी से बिना मानक पूरे किए ही मीट सप्लाई किया जा रहा था। गाड़ी में मिले सात कुंतल मीट की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी। गाड़ी का एफएएसएसएआई परिवहन लाइसेंस नहीं था। फ्रीजर और कूलिंग सिस्टम भी नहीं चल रहा था। इस मीट मानव उपभोग के लिए ठीक न मानते हुए नमूना ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.