हाजीपुर, फरवरी 19 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के कौनहारा घाट के पास से डायल 112 की पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृत अधेड़ मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के पारु गांव निवासी स्व. सूरज लाल चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी था। पुलिस ने मौत की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनका रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार कौनहारा घाट के पास एक अधेड़ का शव गिरा हुआ मिला। सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घाट किनारे गिरे अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर मृतक के ...