मोतिहारी, अप्रैल 7 -- प्रियदर्शी राजीव, पीपराकोठी। हरपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस ने श्मशान घाट से युवक के अधजले शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नयाटोला हरपुर निवासी कृपाशंकर यादव उर्फ भूलन यादव के 25 वर्षीय पुत्र अभय यादव उर्फ बिट्टू यादव के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में शोक का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, युवक मौत से कुछ क्षण पहले पीपराकोठी चौक पर उसका एक दुकानदार से विवाद हुआ था। विवाद की सूचना मिलने पर उसके पिता ने उसे डांटा था। इसके बाद क्या हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस अग्नि...