विकासनगर, अप्रैल 28 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक आदतन अपराधी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शिक्षक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय शुभम त्यागी को नियमित निगरानी में लिया गया है। वह लंबे समय से चोरी, नकबजनी, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2015 से 2026 तक विभिन्न धाराओं में कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है, बल्कि ऐसे अभ्यस्त अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी भी रखी जा रही है। इसी क्रम में शुभम त्यागी की हिस्ट्रीशीट खोलकर उसकी दैनिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.