भागलपुर, अप्रैल 10 -- भागलपुर। पुलिस ने शहरी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। उस दौरान विभिन्न चौक चौराहों और मुख्य सड़कों पर आते जाते दो पहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर डिक्की की जांच की गई। इससे पहले सुबह के समय भी चेकिंग अभियान चलाया गया था। एसएसपी प्रमोद कुमार ने समय और जगह बदलकर चेकिंग अभियान चलाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...