सहारनपुर, फरवरी 25 -- पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किया गया एक इनवर्टर, बैटरा भी बरामद किया है। बुधवार को अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद ने बताया कि करीब बीस दिन पूर्व गांव मुरादख़ेडी निवासी रोहित प्रधान ने उनकी दुकान से शटर उख़ाड़कर 20 हजार की नगदी, इनवर्टर, बैटरा और डीवीआर चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के ख़ुलासे के लिए पुलिस ने गश्त चेकिंग में अभियुक्त मुबारिक निवासी गांव ताताहेडी, थाना गंगोह को गांव टिडोली से बाईख़ेडी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही चोरी किया गया इनवर्टर और बैटरा बरामद किया है। जबकि अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.