हल्द्वानी, मई 9 -- कालाढूंगी। घर से नगदी और मोबाइल चुराने वाले चोर को पुलिस ने धर दबोचा। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वार्ड नंबर एक निवासी गंगाराम की ओर से घर से नगदी और मोबाइल चोरी की सूचना दर्ज कराई गई। सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की। सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने आरोपी राजेंद्र सिंह राणा पुत्र भीम सिंह राणा निवासी डाक बंगला कालाढूंगी को कोटाबाग रोड वन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने आठ सौ रुपए और मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध पहले भी चोरी और नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। वह पूर्व में भी जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...