पुलिस ने शातिर चोरों के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई
बरेली, जून 19 -- मीरगंज, संवाददाता। क्षेत्र में पिछले दिनों गांवों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने क्षेत्र के 11 चोरों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मुकदमें दर्ज हैं। एसओ रवि कुमार की तहरीर पर मीरगंज थाने में पुलिस ने अमशुल, शमशुल पुत्र अब्दुल जहूर उर्फ मोहम्मद जहूर, इंतजार,सलमान पुत्र महबूब, गुड्ढू पुत्र अलाउद्दीन, मो. हसन, इकबाल, महताब पुत्र अब्दुल वहीद, अल्ताफ पुत्र मजीद, सुरेंद्र पत्र ओमप्रकश निवासी गांव असदनगर मीरगंज एवं मंसूर पुत्र रफीक खां निवासी रूटिया विशारतगंज के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिराहेबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.