सुल्तानपुर, मार्च 23 -- सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम की ओर से अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में तथा सम्बन्धित थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के कुशल नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्र के 19 आरोपियों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। इसमें थाना कोतवाली देहात से एक, थाना बल्दीराय से पांच, थाना अखण्डनगर से दो, थाना मोतिगरपुर सें दो, थाना बन्धुआकलां से दो तथा थाना दोस्तपुर से 13 आरोपी शामिल हैं। इसके अलावा छह आरोपियों को अन्तर्गत बीएनएसएस में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कुल 25 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...