संभल, मई 14 -- धनारी थाना पुलिस ने बुधवार को मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान सूरजपाल, ज्ञानचन्द, राजेश तथा पंकज के खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्रवाई की गई। सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय गुन्नौर न्यायालय में पेश किया गया। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में छह गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...