भभुआ, फरवरी 16 -- रामपुर। बेलांव थाने की पुलिस ने गस्ती के दौरान शराब सेवन मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित आकाश कुमार भभुआ का निवासी है। थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि पुलिस गस्ती पर निकली थी। जब पुलिस तरांव गांव के पास पहुंची, तो देखा कि एक युवक शोर मचा रहा है। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। उसे कोर्ट में भेज दिया गया। एसडीपीओ ने वृद्ध को अपनी गाड़ी भिजवाया भभुआ। एसडीपीओ कार्यालय में सोमवार को पहुंचे 80 वर्षीय कुलदीप नारायण सिंह को एसडीपीओ ने अपनी गाड़ी से उनके घर भिजवाया। भेकास निवासी कुलदीप एसएसएस महिला कॉलेज के रिटायर्ड प्राध्यापक हैं। वह अपने पुत्र कृष्णा सिंह को मारपीट के झूठे आरोप में फंसाए जाने की फरियाद करने एसडीपीओ के पास पहुंचे। एसडीपीओ ने जांच कर बेटे का नाम हटा...