अररिया, मार्च 15 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घूरना थाना पुलिस ने छापेमरी अभियान चलाकर शराब बरामद मामले के नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पथराहा निवासी मुजाहिद पिता अजीम बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी बॉर्डर के समीप बांसबड़ी में भारी मात्रा में नेपाली शराब रखकर स्टोक करने के बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी कर 75 लीटर नेपाली शराब बरामद किया था। प्रथमिकी दर्ज के बाद से ही मुजाहिद फरार था। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शराब बरामद मामले के नामजद फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.