गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में भूमाफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ पुलिस का जीरो टॉलरेंस अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुग्राम पुलिस ने संगठित अपराध और अवैध कब्जों पर करारा प्रहार करते हुए एक आदतन शराब तस्कर के अवैध निर्माण पर सर्जिकल स्ट्राइक की है। अपराध शाखा पालम विहार और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तस्कर द्वारा बनाई गई अवैध डेयरी को मशीनरी (बुलडोजर) से पूरी तरह जमींदोज कर दिया। यह कार्रवाई कला गेट के पास ओम विहार फेज-1 में की गई। पुलिस के अनुसार, खुफिया सूचना मिली थी कि नाथूपुर का रहने वाला आदतन अपराधी विकास इस इलाके में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। यह भी पढ़ें- अवैध शराब का कारोबार करते चार आरोपी धरे जांच में सामने आया कि आरोपी विकास ने लगभग 200 वर्...