कटिहार, मई 31 -- आजमनगर। एक संवाददाता आजमनगर पुलिस ने शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रविवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाने वालों में हड़कंप मच गयी है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पांच गिरफ्तार गिरफ्तारी की जानकारी जानकारी के अनुसार, रविवार को आजमनगर थाना पुलिस ने आलमपुर पंचायत स्थित पावर हाउस के निकट छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचा रहे दो व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा कर रहे चार अन्य लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया। इस प्रकार क...