बगहा, मई 8 -- मझौलिया। उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को अहवर कुड़िया पंचायत के पासवान चौक वार्ड 03 में औचक छापेमारी कर 10 लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज तनु हवारी को गिरफ्तार किया। पुलिस तनु हवारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी। इसके पास से चुलाई शराब के अलावे काले रंग के दो पॉलीथिन में फ्रूटी शराब जब्त किया गया। जानकारी मध निषेध अधीक्षक सीमा चौरसिया ने दी। यह भी पढ़ें- मधेपुरा:देसी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...