बरेली, अप्रैल 30 -- मीरगंज, संवाददाता। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने व्यापारी नेता एवं उनके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा में कोर्ट में अंतिम रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई समाप्त कर दी है। गृह विभाग ने कार्रवाई समाप्त करने संबंधी आख्या विधान परिषद के सचिवालय को भेजी है।फतेहगंज पश्चिमी कस्बा में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर कुछ व्यापारियों का टीम से विवाद हो गया था। अधिशासी अधिकारी ने व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल एवं उनके दो अज्ञात साथियों पर गंभीर आरोप लगाकर 21 नवंबर को फतेहगंज पश्चिमी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। व्यापारी नेता ने ईओ पर आरोप लगाकर शासन में शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर डीएम द्वारा गठित कमेटी ने गत दिनों मामले की जांच की थी। दोनों पक्षों के आरोप अपुष्ट मिले। तीन सदस्यी जांच कमेटी ने आख्या डीएम को गत दिनों भेजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.