पुलिस ने विफल किया सीएम का पुतला दहन, तीखी नोकझोंक
सराईकेला, अगस्त 16 -- सरायकेला। जेपीएससी परीक्षाओं में कथित घोटालों और छात्र आंदोलन पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को सरायकेला में राजनीतिक गरमाहट देखी गई। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता प्रेम मार्डी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम 6 बजे गैरेज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया। जिसे सरायकेला पुलिस ने विफल कर दिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेएलकेएम कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के लिए जमा हुए थे। हालांकि, मौके पर मुस्तैद पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। यह भी पढ़ें- रांची में गरमाया माहौल, प्रदर्शनकारियों ने फूंका राहुल, सोरेन और तेजस्वी का पुतल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.