पुलिस ने वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा का लिया जायजा
पूर्णिया, जून 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रविवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित थानों की पुलिस टीमों ने बैंक शाखाओं, एटीएम तथा अन्य वित्तीय संस्थानों में सुरक्षा मानकों की जांच की। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अलार्म सिस्टम, सुरक्षा गार्डों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बैंक प्रबंधकों एवं कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- पुलिस ने वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.