पुलिस ने विक्षिप्त महिला को परिजनों को सौंपा
रामगढ़, जून 27 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि।पांच दिनों से लापता विक्षिप्त महिला बिते गुरुवार को भटकते हुए पतरातू थाना क्षेत्र के सांकुल पहुंच गई। महिला को देखकर गांव वालों ने इस महिला को बच्चा चोर समझकर इसकी तत्काल सूचना पतरातू पुलिस को दी। जिसके बाद पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता के निर्देश पर महिला को थाना लाकर जांच शुरू कर दी गई। महिला स्वयं कुछ भी बताने में असमर्थ थी। इसके बाद सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने महिला के परिजनों को ढूंढ निकाला। महिला बारकाकाना की पोचरा निवासी संजू कुमारी 30 वर्ष पिता जोगेंद्र करमाली क़ो उसके परिजनों क़ो सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.