बाराबंकी, अप्रैल 2 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के पेचरुआ गांव के समीप आधी रात को एक महिला सड़क के किनारे टहल रही थी। सूचना मिलने पर महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल अभिमन्यु मल्ल ने बात की। पता चला कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। कोतवाल महिला को थाने ले आए। यहां काफ़ी देर तक उससे बातचीत एवं छानबीन के बाद पता चला कि महिला जनपद रायबरेली के थाना बछरावां के कैथन टोला निवासिनी राजकुमारी पत्नी हरिपाल है। पुलिस ने सूचना देकर परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया। महिला को पाकर परिजनों ने पुलिस के प्रति आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.