पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया
रांची, मई 12 -- ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना प्रभारी शुभम कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने इटहे मोड़ और उरूगुट्टू बाजारटांड़ में चारपहिया वाहनों और बाइकों की जांच की। अभियान के दौरान वाहनों के कागजात और बाइक सवारों के हेलमेट की जांच की गई। पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर समय-समय पर वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। मौके पर पुनि दिलीप कुमार, प्रधान किस्कू, अरुण यादव, बसंत मुंडा समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.