पीलीभीत, जून 6 -- बीसलपुर। बीसलपुर बिलसंडा मार्ग पर तेजगति से आ रहे वाहन की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव परेवा तुर्राह निवासी रामसेवक का पुत्र सुमित बीसलपुर बाइक से आ रहा था। तभी मानपुर चौराहे के निकट तेजगति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ किया मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...