पाकुड़, अप्रैल 29 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मारपीट के पुराने मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मनीरामपुर निवासी गफ्फार शेख के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गफ्फार के खिलाफ वर्ष 2019 में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। लंबे समय से न्यायालय में पेश न होने के कारण न्यायालय ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसी वारंट के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया । यह भी पढ़ें- वांछित को पुलिस ने दबोचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.