रुडकी, अप्रैल 7 -- लक्सर। पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हरपाल निवासी गांव कुड़ी भगवानपुर, लक्सर एक मामले में फरार चल रहा था। वह कई माह से कोर्ट में भी तारीख पर नहीं जा रहा था। कोर्ट ने उसके गैरजमानती वारंट जारी किए थे। इसके बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को सूचना मिली थी कि वह घर पर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि उसे घर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया गया है। इस दौरान सिपाही अजय कुमार, दीवान सिंह, अरुण कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.