भदोही, अप्रैल 9 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने साइबर फ्राड को बड़ी राहत देने का काम किया। साईबर हेल्प डेस्क थाना चौरी ने दो पीड़ितों के खाते में कुल 31 हजार छह सौ रुपया वापस कराया। राजकुमार पटेल निवासी बरदहा थाना चौरी के फोन पर अन्जान नम्बर से काल आया था। आवेदक से गलत ट्रांजक्शन का हवाला देकर फ्राड किया गया था। पुलिस ने राजकुमार पटेल को 16 हजार छह सौ रुपया वापस कराया। इसी तरह आशिफ अली निवासी बरवाखास के फोन पर जिप्टो प्राइवेट कम्पनी की तरफ से मैसेज आया था। उनके बेटे की गलती से फ्राड हो गया था। उनके खाते में 15 हजार रुपये वापस कराए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.