आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, संवाददता। रौनापार थाना की साइबर सेल की पुलिस ने बुधवार को साइबर फ्राड के पीड़ित के 9988 रुपये उसके खाता में वापस कराए। सोनबुजुर्ग गांव निवासी मो. अमान के साथ दिसंबर 2025 में 25 हजार की साबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी। रौनापार थाना क्षेत्र की साबइर सेल ने 9988 रुपये होल्ड कराए थे। विधिक कार्रवाई कर पीड़ित के बैंक खाता में बुधवार के 9988 रुपये वापस कराए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...