बलिया, फरवरी 6 -- मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने साइबर ठगी का मामला सुलझाते हुए पीड़ित दीपक कुमार के खाते से द्वारा उड़ाए गए 27 हजार रुपए 24 घंटे के भीतर ही होल्ड कराने के साथ ही वापस भी करा दिए। थाना क्षेत्र के दीपक ने पुलिस से शिकायत की थी कि अज्ञात आरोपी ने फोन पर झूठी बातों का जाल बिछाकर उनके बैंक खाते से 27 हजार रुपये उड़ा लिए थे। थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस ने इसका संज्ञान लिया। साइबर सेल की मदद से खाते को होल्ड कराया गया। न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में धनराशि भी पुलिस ने जमा करा दी है। दीपक ने पुलिस की तत्परता पर खुशी जताते हुए एसपी ओमवीर सिंह और टीम के प्रति आभार जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.