पुलिस ने वापस कराए ठगे गए 20 हजार रुपये
बलरामपुर, जून 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को राहत दिलाते हुए कोतवाली जरवा की साइबर हेल्पडेस्क ने 20 हजार रुपये की धनराशि उसके खाते में वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को आंशिक रूप से आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकी। कोतवाली जरवा क्षेत्र के नेवलगढ़ निवासी राम मनोहर पुत्र कोदई के साथ पांच अप्रैल 2026 को अज्ञात साइबर ठग ने धोखाधड़ी कर भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 96857 रुपये निकाल लिए थे। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने पर जरवा कोतवाली की साइबर हेल्पडेस्क ने तकनीकी जांच शुरू की। जांच के दौरान ठगों के खातों में 20 हजार रुपये की धनराशि होल्ड कराई गई। इसके बाद न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.