श्रावस्ती, फरवरी 27 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के चमर पुरवा गांव निवासी सिकंदर कुमार पुत्र वलीदीन ने एनसीआरपी पोर्टल पर बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शिकायत की थी कि साइबर ठग की ओर से यूपीआई माध्यम से उससे 68 हजार रुपये धोखाधड़ी कर ले लिए गए हैं। एसपी राहुल भाटी की ओर से शिकायत का संज्ञान लेते हुए साइबर सेल थाना मल्हीपुर को धनराशि रिकवर करने को लगाया गया। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ठग से पीड़ित के रुपये उसके खाते में वापस करा दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.