मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- खतौली। कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे गोकश को पकड़ा है। गोकश ने पिछले दिनों खेडी रांगडाग से एक गोवंश चोरी किया था। जिस पर पुलिस ने किसान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी दिनेश चंद्र बघेल का कहना है कि 15 मार्च को खेडी रांगडाग निवासी किसान प्रवेश के घेर से गोवंश चोरी हो गया था।जिस पर किसान ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो गौकशों के विरूद्व कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने गुरुवार को देवीदास निवासी आमिश को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके पिता व भाई ने किसान का गोवंश चोरी किया था। चोरी के बाद गोवंश को कटान के बाजार में बेच दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से गोवंश काटने के उपकरण बरामद किए है।पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.