औरैया, जनवरी 19 -- फफूंद, संवाददाता। थाना फफूंद पुलिस ने अपराध और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नितेश पुत्र रामऔतार को गिरफ्तार किया। आरोपी एक मुकदमें में वांछित था। गिरफ्तारी करही मोड़ के पास की गई और उसके वाहन को 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार युवक नितेश बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मोहल्ला दयाबन्द मधुबन रोड मुक्तिधाम के पास का निवासी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार और कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अभियान के तहत वांछित अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.